उत्तरप्रदेश

सभासदों ने नगर पंचायत के चेयरमैन व ईओ के खिलाफ किया शुद्धि बुद्धि यज्ञ

बाँसडीह(संजय कुमार तिवारी): बाँसडीह नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं तथा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग को लेकर चल रहे क्रमबद्ध आंदोलन के अंतर्गत आज बाँसडीह नगर पंचायत के शासन से मनोनीत सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने नगर पंचायत के चेयरमैन तथा ईओ के खिलाफ शुद्धि बुद्धि हवन का आयोजन कर तत्काल समस्याओं के समाधान के साथ ही बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग की।शासन से मनोनीत सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि बाँसडीह नगर पंचायत में बहुत से गम्भीर समस्या व्याप्त है लेकिन इसको गम्भीरता से नही लिया जा रहा है साथ ही नगर पंचायत के बहुमत वाले बोर्ड के सदस्यों ने लिखित रूप से ईओ सहित प्रशासनिक अधिकारियों को बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग की है लेकिन इस पर उदासीनता बरती जा रही है।प्रतुल ओझा ने बताया कि नगर पंचायत के चेयरमैन तथा ईओ सिमा राय बोर्ड की बैठक बुलाने से भाग रहे है वह विकास कार्यो पर चर्चा तथा नगर पंचायत के विकास हेतु आये धन का लेखा जोखा बोर्ड में नही रखना चाहते साथ ही शासन से आये विकास हेतु धन का बंदरबाट किया गया है।प्रतुल ओझा ने कहा कि जल्द ही बोर्ड की बैठक नही बुलाई जाती साथ ही समस्याओं का समाधान नही होता है तो नगर पंचायत कार्यालय का घेराव के लिये वह बाध्य होंगे।इस अवसर पर मनीष भारती, रामजन्म प्रसाद,गब्बर प्रसाद,सुदामा पासवान,रोहित पांडेय,राजेश प्रजापति,विशाल तिवारी,रजनीश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : दानिश आजाद अंसारी

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

error: