बिहार

क्षमता निर्माण और प्रभावी अनुश्रवण से योजनाओं को मिलेगी नई गति – डॉ. एन. विजयलक्ष्मी

पटना, जया कुमारी : योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की द्विदिवसीय कमिश्नरीवार समीक्षा बैठक मंगलवार को शुरू हुई। बैठक का उद्घाटन अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने किया। यह बैठक 12 और 13 मई को आयोजित हो रही है।

पहले दिन तिरहुत, पूर्णिया, कोसी, दरभंगा और सारण प्रमंडल में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। योजनाओं की प्रगति, वित्तीय-भौतिक उपलब्धियां, लंबित कार्य और क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों पर अधिकारियों ने रिपोर्ट पेश की।

डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि कमिश्नरीवार समीक्षा से योजनाओं की जमीनी प्रगति का बेहतर आकलन हो रहा है और क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

इन योजनाओं की हुई समीक्षा:

पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II, विशेष केंद्रीय सहायता योजना, समेकित शरणालय निर्माण योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना, ई-किसान भवन, कृषि सड़क और पथकर निर्माण योजनाएं।

अपर मुख्य सचिव ने नियमित मॉनिटरिंग, डेटा आधारित मूल्यांकन और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य के समग्र और संतुलित विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित प्रमंडलों के पदाधिकारी और योजना से जुड़े कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: