पंजाब

कांग्रेस पार्टी तलवाड़ा नगर काउंसिल से चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन मुझे दें : बोध राज

20241204 211634


तलवाड़ा (प्रवीन सोहल) नगर काउंसिल तलवाड़ा के चुनावों को लेकर आज तलवाडा में सिटी कांग्रेस कमेटी के प्रधान बोध राज की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवार और पूर्व पार्षदों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में विशेष तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान और दसूहा से पूर्व विधायक अरुण मिक्की डोगरा ने शिरकत की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मिक्की डोगरा ने कहा कि आने वाले नगर कौंसिल तलवाड़ा के चुनावों के लिए सारे कांग्रेसी वर्कर एकजुट है और सभी कार्यकर्ता मिल जुल कर सभी वार्डों में कांग्रेसी उम्मीदवारों को जिताकर इस बार फिर नगर कौंसिल तलवाड़ा पर अपना कब्जा करेंगे। इस अवसर सिटी कांग्रेस तलवाड़ा के प्रधान बोध राज ने कहा की कांग्रेस पार्टी की तरफ से जो उम्मीदवार चुनाव लड़ने का इच्छुक है वह अपनी एप्लीकेशन मुझे कांग्रेस दफ्तर तलवाड़ा में दे सकता है।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा