ताजा खबरेंबिहार

BREAKING : ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में बढ़ती शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए पटना जिला अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में प्रातः 8:00 बजे से पहले शैक्षणिक कार्य शुरू न करें।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में जारी कार्यालय आदेश को जिला पदाधिकारी पटना की स्वीकृति प्राप्त है। निर्देश विशेष रूप से उन स्कूलों के लिए है जो प्रातःकालीन सत्र में संचालित होते हैं। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूलों से भी अपील की है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Related posts

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की समीक्षा बैठक

टैक्स कलेक्शन में उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

डीएम ने पीएचईडी कार्यों की समीक्षा की, जलापूर्ति में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

error: