झारखण्ड

बॉडीगार्ड ने फरियादी की कर दी पिटाई, विरोध में हुई नारेबाजी

1639134909296

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): झरिया आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे फरियादी की पिटाई झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने कर दी. जिसके बाद स्थानीय लोग विरोध में धरना पर बैठ गए हैं. जिसे लेकर कार्यक्रम में तनाव उत्पन्न हो गया है.

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 10 दिसंबर को झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा और विधायका पूर्णिमा सिंह उपस्थिति थे कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की काफी भीड़ लग गई सभी फरियादी अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष साधन महतो अपने ग्रमीणों के साथ समस्या को लेकर पत्र देने आए थे तभी झरिया विधायक के बॉडीगार्ड ने उनकी पिटाई कर दिया।पिटाई के बाद साधन महतो और स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हो गए और धरना पर बैठ गए. साधन महतो भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के कहने पर हमें सीओ के पास जाने से रोका गया और झरिया विधायका के बॉडीगार्ड के द्वारा हमें और महिला के साथ मारपीट किया गया. कहां की जन समस्या के लिए कैंप लगाया गया था अगर समस्या लेकर उसमें गए तो क्या गुनाह था क्यों हम लोगों को रोका गया और पिटाई करवाई गई. कहा कि विरोध में हमलोग तत्काल भूख हड़ताल पर बैठेंगे उनलोगो को जवाब देना होगा कि आखिर हम लोगों पर हाथ क्यों छोड़ा गया.

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार