क्राइमझारखण्ड

कुएं से दिव्यांग व्यक्ति का शव बरामद

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक खबर सामने आई । दरअसल स्थानीय थाना क्षेत्र के नगीनासिंह रोड में एक पुराने मकान के कुँए में एक दिव्यांग व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला । शव की पहचान 45 वर्षीय दिव्यांग बुल्ली दत्ता के रूप में हुई । मृतक के सम्बंध में स्थानीय लोगों का कहना है मृतक बुल्ली हर रोज शराब पी कर घर आया करता था एवं घर मे वो अकेला रहता था। सोमवार की सुबह कुएं में शव मिलने की जानकारी के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.एनएफ. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को कुएं से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी!

फुलकाहा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

error: