बिहार

रक्तदान महादान : एसएसबी बथनाहा में रक्तदान शिविर आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में सोमवार को रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सदर अस्पताल अररिया की मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी (कमान अधिकारी) नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

Advertisements
Ad 1

शिविर में कमांडिंग अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता सहित कुल 10 कार्मिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को फल एवं जूस वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में सदर अस्पताल अररिया की मेडिकल टीम के सदस्य तथा 56वीं वाहिनी के चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अधिकारियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: