बिहार

भरगामा पुलिस ने सरस्वती पूजा के दौरान दो डीजे सिस्टम सहित दो पिकअप को किया जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और नियमों के दायरे में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से भरगामा पुलिस के द्वारा सख्त कदम उठाया गया। पुलिस ने विभिन्न पूजा पंडालों से दो डीजे सिस्टम सहित दो पिकअप को जब्त किया है,जो निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन कर रहे थे। प्रशासन के आदेशानुसार,डीजे बजाने पर रोक लगाई गई थी,ताकि ध्वनि प्रदूषण न हो और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो। इसके बावजूद,कुछ पंडालों में नियमों का पालन नहीं किया गया,जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरण जप्त किया।

भरगामा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले हीं सभी पूजा समितियों को नियमों की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद भी देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने डीजे को विधिवत जब्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा है और प्रशासन से भविष्य में भी सख्ती बनाए रखने की मांग की है,ताकि धार्मिक आयोजनों में शांति और अनुशासन बना रहे।

Related posts

संजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार संभाला

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर