बिहार

सम्पतचक में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मना

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): संपतचक प्रखंड अंतर्गत चिपुरा महादलित बस्ती में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  संपतचक प्रखंड जनता दल यू अध्यक्ष रंजीत कुमार ने  की। कार्यक्रम में वर्ष 2018 में चीपुरा पंचायत के चैनपुर महादलित बस्ती में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में झंडोत्तोलन करने वाले महादलित बुजुर्ग देवनाथ रविदास को सम्मानित किया गया और लोगों को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के द्वारा दलित समाज के विकास में किए जा रहे विकास और कल्याणकारी कार्यों की भी चर्चा की गई। 

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनता दल यू बिहार प्रदेश महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रुबेल रविदास, चिपूरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार ज, कंडाप पंचायत के पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ रम्भू सिंह , युवा जदयू के प्रदेश महासचिव बृजेश कुमार चुन्नू , चिपुरा पंचायत जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीरज कुमार , उप मुखिया संतलाल , विजय राम, सुवेरी रविदास, विद्या महतो और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।  

Related posts

मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर शुरू हुई सात दिवसीय दैवी भागवत कथा

नरपतगंज में शांति व सौहार्द के बीच निकला ताजिया जुलूस, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा इलाका

हाशिए पर रहने वाले बच्चों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

error: