झारखण्ड

ऑटो ड्राइवर हुआ ठगी का शिकार

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): मेंमको मोड निवासी जयराम बर्णवाल भुक्तभोगी ऑटो ड्राइवर ने प्रेस से बातचीत करने पर बताया कि मैं अपना ऑटो लेकर मेमको मोड़ धनबाद में खड़ा था उसी समय एक व्यक्ति ऑटो रिजर्व करने के लिए आया। और कहा है कि बिनोद बिहारी चौक स्तिथ हार्डवेयर की दुकान से सामान लेकर कर घर जाने की बात कही। जब वह दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था, उसी क्रम में उसने हमसे कहा कि कुछ पैसा घट रहा है तो आप के पास है तो दीजिए घर चल कर भाड़े के साथ-साथ पैसा भी दे दूंगा। भुक्तभोगी ने कहा कि मेरे पास अठारह सौ रुपया था मैंने उसे दे दिया। इसी क्रम में उसने मेरा मोबाइल भी हिसाब जोड़ने के नाम पर ले लिया और वहां से चकमा देकर मेरे मोबाईल और दिया गया पैसा लेकर वहाँ से फरार हो गया। हमने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस ने मोबाइल के लास्ट लोकेशन के आधार पर पुलिस अंगारपथरा के गैरेज के पास पहुची। तबतक शातिर मोबाईल स्विच ऑफ कर चकमा देकर भाग निकला।

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: