बिहार

लोक जनशक्ति पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अशोक कुमार वर्मा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) कैट बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यावसायिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ये मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अनुशंसा पर राष्ट्रिय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने किया।

Advertisements
Ad 1

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि अशोक कुमार वर्मा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और व्यापारियों के संबंधी समस्याओं को उचित मंच पर लाना संभव होगा। इसके साथ ही उन्होंने अशोक कुमार वर्मा को बधाई भी दी। इस मनोनयन के बाद अशोक कुमार वर्मा को बधाई देने का सिलसिला जारी है। कैट के सभी पदाधिकारी व सदस्यों का बधाई देने के लिए तांता लाग हुआ है।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: