क्राइमबिहार

फुलवारी में फ्लिपकार्ड के पिकअप सेंटर में घुसकर हथियार बन्द नकाबपोश अपराधियों ने लूटे 14 लाख पचपन हजार

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में देखा हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने नेशनल हाईवे नेट पर फ्लिपकार्ट के सेंटर को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर 14 लाख 55 हजार रुपए की राशि लूट कर फरार हो गए लूट लिया वारदात गुरुवार की रात्रि 8:30 स्व 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है । बताया जाता है कि बुधवार की रात फुलवारी शरीफ के एम्स नौबतपुर मार्ग स्थित फ्लिपकार्ट पीकअप सेंटर(वेयर हाउस) के नजदीक तीन हथियारबंद अपराधी गेट के नजदीक पहुंचे और गेट खुलवाने लगे । उस वक्त पिकअप सेंटर में कैशियर कृष्णा कुमार, दो गार्ड भावेश चौधरी एवम पवन कुमार और दो स्टाफ विनोद कुमार व प्रथम कुमार मौजूद थे । गेट खुलते ही तीनों अपराधी हथियार के बल पर सभी को अपने कब्जे में ले लिया। अपराधियों ने सबसे पहले वहां कैशियर कृष्णा के पास जा कर पिस्टल कनपटी पर सटा दिया और चाभी मांगने लगे। वही अन्य स्टाफ को भी पिस्टल के बल पर बंधक बना लूट पाट शुरू कर दी। पटना के फुलवारी शरीफ में फ्लिपकार्ट के पिकअप सेंटर पर बड़ी लुट की वारदात की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गए । स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी।सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अपराधियों की खोज में लगातार छापेमारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुरुवार को मौका ए वारदात पर सिटी एसपी पश्चिमी एएसपी फुलवारी व थानेदार समेत दल बल के साथ पुलिस फोर्स पहुंची और तहकीकात में जुट गए।

पुलिस के मुताबिक फ्लिपकार्ट का पिकअप सेंटर कुछ दिनों पहले ही नेशनल हाईवे 98 पर अश्विनी पब्लिक स्कूल के पास में शिफ्ट हुआ है।

Advertisements
Ad 1

जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है उसमें पुलिस पिकअप सेंटर के कर्मियों को भी संदेह के दायरे में लाकर जांच पड़ताल कर रही है।घटनास्थल के आसपास आबादी नहीं होने से सीसीटीवी नही लगा है । इसके बावजूद पुलिस टीम लूटेरो के पता लगाने में जुट गयी है। थानाध्यक्ष आर रहमान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सभी अपराधी के हाथ में छोटा हथियार था और बहुत तेजी में घटना को अंजाम दिया गया । घटना के बाद तीनों अपराधी तेज गति में पैदल ही भागे । नकाब रहने के कारण किसी को स्टाफ लोग पहचान नहीं पाया । पुलिस इस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है । पुलिस इस बात का भी जांच कर रही है कि रोजाना का पैसा बैंक में जमा हो जाता था तो किन परिस्थितियों में 3 दिनों से राशि बैंक में जमा नहीं किया गया था।
बता दें कि जिस इलाके में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है वहीं पास में ही पूर्व पुलिस महानिदेशक अभयानंद का आवास भी है। कम आबादी और हाईवे पर सुनसान इलाका होने के चलते पहले भी यहां लूटपाट की वारदात हो चुकी है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: