बिहार

बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया खुलते ही पहुंचे हथियारबंद बदमाश, बैंक मैनेजर सहित ग्राहकों को बनाया बंधक, लूटे 35 लाख

अररिया(रंजीत ठाकुर): बस स्टैंड रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार की सुबह बैंक खुलते ही चार से पांच की संख्या में मास्क लगाए हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर 35 लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने बैंक में आए ग्राहकों व मैनेजर सहित सभी कर्मी को बंधक बनाते हुए कमरा में ले जाकर बंद कर दिया।

बदमाशों ने बैंक गार्ड की बंदूक को तोड़ दिया और फिर कैशियर से चाबी लेकर चेस्ट खोलते हुए उसमें रखे 35 लाख रुपए लूटकर फरार हो गया। घटना करीब 10:30 बजे की बताई गई है। खास बात यह कि बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी खोल कर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना के बाद एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ पुष्कर कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लूट पर अररिया एसपी का कहना है कि सफाईकर्मी बैंक खोलकर चले गए थे। इसके बाद अपराधी एक-एक करके बैंक में दाखिल हुए और बैंक कर्मचारियों का इंतजार करने लगे। सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच किया जा रहा है, नतीजे पर पहुंचने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

Related posts

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

गन्ना किसानों के KCC संबंधी मामलों के समाधान के लिए बिहार सरकार की पहल : किसानों के हित में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

error: