बिहार

लहसुना थाना क्षेत्र में चला एरिया डॉमिनेशन अभियान, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

लहसुना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में लहसुना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कराए, बदरोई, घोरहुआ और चमार चकिया में पुलिस द्वारा एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में पुलिस बल ने सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त की और गांवों में जाकर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थलों की तलाशी ली और ग्रामीणों को किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से सतर्क रहने की सलाह दी।

Advertisements
Ad 1

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

पटना में अवैध कोडिन सिरप का बड़ा खुलासा, कुल 51,000 बोतल जब्त, चेन्नई से बिहार तक फैला नेटवर्क बेनकाब

error: