उत्तरप्रदेश

बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर डीएम से लगाई गुहार

रामपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) तहसील टांडा क्षेत्र में प्राणपुर पुल से तोपखाने तक जाने वाले मार्ग की बदहाली और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की।ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से करीब 40 से 50 गांव जुड़े हुए हैं, जिनमें बैजनी, नया गांव, सरव शिवानी, बजरिया, दलीनगर, प्राणपुर सहित कई गांव शामिल हैं। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजदूरों और ग्रामीणों को रास्ते से निकलने में दिक्कत होती है तथा कई बार पुलिस-प्रशासन को भी आवागमन सुचारू कराने के लिए मदद करनी पड़ती है।

ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर स्थित स्कूल के पास बारिश के बाद पानी भरने से बच्चों को छुट्टी तक करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही समस्या सामने आती है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और आवागमन सुचारू कराने की मांग की है।

Related posts

वेतनमान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया

एसटीएफ और स्वाट टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार!

error: