उत्तरप्रदेश

गेहूं की खरीददारी में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी : अविनाश चन्द सागरवाल

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गेहूं खरीद पर जिलाधिकारी की पैनी नजर है। वह रोज इसकी समीक्षा कर रही है। उन्होनें क्रय केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि गेहूं के भण्डारण में अगर कोई समस्या आ रही है तो तत्काल अपने एसडीएम से सम्पर्क कर आसपास के किसी सरकारी भवन में गेहूं सुरक्षित कर ले। किसी भी हालत में कहीं भी गेहूं भीगने की शिकायत नही मिलनी चाहिए। इसी क्रम में मंगलवार को रतसर स्थित गेहूं भण्डारण केन्द्र पर जिला विपणन अधिकारी अविनाश चन्द सागरवाल पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे तथा वहां की व्यवस्था को देखा। वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि अब तक 3593.50 क्विंटल गेहूं की खरीददारी की गई है। विगत तीन चार दिनों से गेहूं का क्रय नही हो पाया क्योकिं विपणन निरीक्षक रमेश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए थे और होम आइसोलेसन में इस समय है। साथ ही गोदाम भी भर चुका है। इसके लिए पास में स्थित जू० हा० स्कूल के भवन में गोदाम बनाया गया है जहां आज से पुनः खरीददारी शुरू कर दी गई है और नए गोदाम में भण्डारण भी होने लगा है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि किसान आकर के अपना रजिस्ट्रेशन कराकर टोकन प्राप्त कर ले। गेंहूं खरीददारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

Related posts

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए