बिहार

स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीबो के घर पर बुलडोजर चलाना गरीब विरोधी मानसिकता : माले 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): भाकपा माले के जाँच टीम आज चितकोहरा पुल के नीचे जगजीवन नगर में पहुंची और यहाँ 20 साल बसे गरीबों को बर्बर तरीके पटना नगर निगम के नेतृत्व में अतिक्रमण और स्मार्ट सिटी के नाम पर उजाड़ कर घरों को तोड़-फोड़ करने की घटना की तीव्र निंदा करते हुए इसे बर्बर सरकार की कार्रवाई बताया । उन्होंने कहा कि वर्षों से बचे हुए लोगों को अतिक्रमण के नाम पर गुजारने से पहले उन्हें बचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। जांच टीम में शामिल माले विद्यायक गोपाल रविदास ने पीड़ित परिवारों से बातचीत के बाद कहा कि लगभग 75 परिवारों के साथ लाठी के दम पर आशियाना को उजाड़ा गया । महिलाओं को बर्बर तरीके से पीटा गया जिसमे कई लोग घायल और इलाजरत है । पीड़ित परिवार का कहना है उनके समानों को भी अतिक्रमण हटाने वाले उठा कर ले गए है।  माले विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि हम सदन में तो आवाज उठाएंगे ही आपके साथ सड़क पर भी मजबूती से साथ देंगे। विधायक ने कहा नीतीश भाजपा की सरकार जो गरीब विरोधी सरकार है ,जो पटना से गरीबो को भगाना चाहती है । दीघा एरिया कमेटी सदस्य  जितेंद्र कुमार ने कहा कि दिन दहाड़े पुलिस के लाठी के दम पर आपके घरों पर जो बुलडोजर चलाया गया है इसपर भाकपा माले मजबूती से लड़ाई लड़ेगा और बिना विकल्प के घरों को तोड़ना और मुआवजा के लिए सरकार से लड़ाई लड़ेगा। साथ मे सचिव अभ्युदय,आइसा नेता आकाश कश्यप ,कृष्ण कुमार सिन्हा, विनोद यादव (पूर्व वार्ड पार्षद 21) मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर

error: