उत्तरप्रदेश

वार्षिक खेल प्रतियोगिता बच्चों को समर्पित किया

20241114 214037

लखनऊ, (न्यूज़ क्राइम 24) बिजनौर सरोजिनी नगर, लखनऊ गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2024 का आयोजन हुआ बाल दिवस के उपलक्ष में बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अलका बोस ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता को बच्चों को समर्पित किया। विभिन्न प्रकार के खेल और उपहार पाकर बच्चे प्रसन्न दिखे।

img 20241114 wa00394240422965441387395

मुख्य अतिथि के तौर पर आरएस कुशवाहा,विशिष्ट अतिथि राज कुमार सिंह सोमिल कुशवाहा, डॉ. रश्मि शर्मा , डॉ.अमित श्रीवास्तव, रीना त्रिपाठी उपस्थित रहे।वार्षिक खेल प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें दो सौ मी सौमीटर दौड़ का आयोजन हुआ। जो विभिन्न वर्गों में अलग-अलग आयोजित की गई। प्री नर्सरी के बच्चों ने जहां बोलिंग रेस में हिस्सा लिया तो वहीं नर्सरी के बच्चों ने कोन रेस केजी के बच्चों ने अरेंजिंग बैग, क्रॉल रेस फ्रॉग रेस और लेमन रेस, चेयर रेस, थी लेग रेस में प्रतिभाग़ किया।दो सौ मीटर रेस में विशाल ,सौ मीटर रेस गर्ल्स में आरुषि, सौ मीटर रेस बॉयज में कर्मवीर ,दो सौ मी बॉयज में राजवीर, सौ मी गर्ल्स में दिव्या ने जहां प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही सत्य हाउस जो की ब्लू ड्रेस में उपस्थित थे ओवरऑल प्रतियोगिताओं में अधिकतम पुरस्कार जीतकर विजेता रहे।

img 20241114 wa00408792104326630034873

सत्य हाउस के कर्मवीर, अभिषेक शौर्य, तन्मय ने ट्रॉफी लेकर के अपनी पूरी टीम का गौरव बढ़ाया।खेल प्रतियोगिताओं में निर्देशन का काम अर्पित पांडे,अमित यादव अखिलेश, सबीना, सुधीर कुमार ने बहुत ही कुशलता पूर्ण किया इस प्रकार बाल दिवस के इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर जहां विभिन्न पुरस्कार जीते वहीं अभिभावकों और बच्चों के चेहरे खुशी दिखाई दिए।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!