बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की 18 जुलाई को पटना में होगी महत्वपूर्ण बैठक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कैंप कार्यालय, 24M, स्ट्रैंड रोड, पटना में आयोजित की जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल ने इस संदर्भ में पत्र जारी किया है।

बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि यह बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार में संगठन विस्तार और जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर निरंतर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह बैठक आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: