बिहार

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

अररिया, रंजीत ठाकुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नवाबगंज पंचायत में मुखिया सरिता देवी की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के तहत पंचायत के विकास की कार्ययोजना तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सभा में पंचायत क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और विकास की जरूरतों को चिह्नित कर जनभागीदारी के आधार पर प्राथमिकता तय करने पर जोर दिया गया। सड़क एवं बुनियादी ढांचा, पेयजल व स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं आजीविका, सामाजिक सशक्तीकरण तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित योजनाओं पर ग्रामीणों से सुझाव लिए गए।

मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अरुण कुमार यादव, पीआरएस मिथिलेश कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक आरती कुमारी, कचहरी सचिव स्मृति कुमारी, उपमुखिया प्रतिनिधि हसीब अंसारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणविजय ठाकुर, ओम प्रकाश यादव, चंदन पोद्दार, विकास मित्र लक्ष्मण ऋषि देव समेत पंचायत के सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। लोगों ने स्वयं नशे का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। आम सभा में ग्रामीणों की भागीदारी से पंचायत के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए आवश्यक सुझाव लिए गए।

Related posts

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में टेका मत्था

error: