बिहार

जहानाबाद में महिला थाना व SC/ST थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना एवं एससी/एसटी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओ.टी. (O.T.) रजिस्टर की जांच की तथा अभया ब्रिगेड के वाहनों का भी गहन निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं अनुसंधानकर्ता (आई.ओ.) उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने थाना में अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की समीक्षा तथा कार्यों के निष्पादन की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: