पंजाब

प्रॉपर्टी डील की रंजिश में अपहरण की साजिश पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार!

सोहना, सुशीला देवी :  गुड़गांव प्रॉपर्टी डील की रंजिश में अपहरण की साजिश! पिस्तौल दिखाकर युवक को कार समेत ले जाने की कोशिश, 5 आरोपी गिरफ्तार

। प्रॉपर्टी डील की रंजिश में युवक के अपहरण की कोशिश का गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक का अपहरण कर उसके पिता पर प्रॉपर्टी की डील रद्द करने अथवा रुपये देने का दबाव बनाने की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को शिकायतकर्ता गैलेरिया मार्केट में आया था। कार पार्क कर कैफे से लौटने के बाद जैसे ही वह कार में बैठा, एक आरोपी अगली सीट पर और दो पिछली सीट पर बैठ गए। अगली सीट पर बैठे आरोपी ने पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर उसे साथ चलने को कहा। विरोध करने पर आरोपी ने गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन हथियार नहीं चला। युवक ने तुरंत कार दौड़ा दी। इसी दौरान आरोपी कार से उतरकर भाग गए और हथियार कार में ही छूट गया।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-43 ने 1 अक्टूबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रवीण, सुमेर सिंह, शिव शंकर, अमन और हेमंत शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि प्रवीण ने शिकायतकर्ता के पिता से प्रॉपर्टी की डील की थी, लेकिन बाद में उन्होंने जमीन किसी अन्य व्यक्ति को दे दी। इसी रंजिश में प्रवीण और सुमेर ने अपहरण की साजिश रची। वारदात के लिए नूंह से हथियार लाया गया और अन्य आरोपियों को योजना में शामिल किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

शादी का झांसा, AI वीडियो का लालच देकर 98 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सुबह रेलवे ट्रैक पर चाचा को मिला भतीजे का शव

error: