बिहार

निकट भविष्य में ही सीमांचल की सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा-अमित शाह

अररिया, रंजीत ठाकुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के सीमांचल क्षेत्र जोगबनी में 27 करोड़ की लागत से बने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण) के नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन किया। इसके अलावा 35 करोड़ की लागत से 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं बिहार की सीमा की सारी दिक्कतों से परिचित हूँ, घुसपैठ से लेकर भूमि कब्जाने के सवालों से लेकर अवैध व्यापार से लेकर… मगर मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि बिहार के अंदर जल्द ही चुनाव होने जा रहा है

Advertisements
Ad 1

मुझे भरोसा है की मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बिहार में बनने जा रहा है। आगे उन्होंने कहा, “इस सीमांत क्षेत्र की जितनी भी समस्याएं हैं, इन समस्याओं का हल केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर, तुष्टिकरण की नीति के बगैर, कठोर दृष्टि और कठोर भाव से कदम उठाए हैं। मैं आपको यहाँ आश्वस्त करके जाता हूँ कि बहुत निकट भविष्य में ही सारी समस्याओं का समाधान आपके सामने आ जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवयंती यादव, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: