बिहार

भोड़हर हाट चौक के पास अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बोल्डोजर, हटाया अतिक्रमण


अररिया, रंजीत ठाकुर सोमवार को भंगही पंचायत के भोड़हर हाट चौक पर आखिरकार वर्षों बाद अतिक्रमण पर पुलिस प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया। सरकारी भूमि पर बने दुकान, झोपड़ी, मकान को मजिस्ट्रेट अंचल पदाधिकारी नरपतगंज रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एवं हल्का कर्मचारी रेणु कुमारी,और जितेंद्र कुमार राय,के मौजूदगी में अमीन के द्वारा सीमांकन के बाद जेसीबी मशीन लगाकर हटा दिया गया है। इस दौरान फुलकाहा थाना अध्यक्ष रौनक कुमार एवं नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकाश पुलिस वल के साथ स्थल पर मौजूद थे। वहीं ग्रामीणों के सूचना पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भंगही अजय साह, शिवनारायण यादव के अलावे ग्रामीण भी मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

अतिक्रमण हटाने के दौरान चितरंजन साह पिता स्वर्गीय हरी साह के पक्की मकान, गणेश राय का पक्की शौचालय, मुसन साह, गंगा साह का टीना का घर ,एवं आधा दर्जन कच्ची चाय का दुकान को हटाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि हाट से हमलोगों का दुकान हटा दिए जाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा । इसी दुकान से अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। हमलोग कहीं का नहीं रहे हैं।वहीं अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा अब किसी भी व्यक्ति के द्वारा सड़क किनारे या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया तो उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी और मंत्री संतोष सुमन की इफ्तार पार्टी में शिरकत की

गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सघन छापेमारी के निर्देश

error: