क्राइमबिहार

दुष्कर्म का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर पुलिस ने दुष्कर्म के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त जहानाबाद निवासी रजनीश कुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया। पुलिस पिछले पांच साल से अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाहा ने बताया कि 21 अगस्‍त 2017 से तकियापुर की एक 9वीं की छात्रा नाबालिंग गायब थी। जिसमे 24 अगस्‍त 17 को उसके पिता के बयान पर रजनीश के विरूद्ध अगवा कर बलात्‍कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। जिसमें लड़की को बरामद के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि विगत 25 अगस्‍त 17 को न्‍यायालय ले जाने के क्रम में नाबालिंग के अपहरण एवं बलात्‍कार के आरोपी जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के तुल्‍लीबिगहा निवासी रजनीश कुमार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसमें थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुछताछ के बाद न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: