बिहार

आप प्रभारी संजीव झा का बिहार दौरा 11 जुलाई से

पटना: आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी व बुराड़ी विधायक संजीव झा बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित संगठन समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिये पांच दिनों की यात्रा पर 11 जुलाई को पटना पहुंच रहे हैं. प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश ने बताया कि प्रथम चरण की यात्रा में 11 जुलाई को गोपालगंज, 12 जुलाई को पश्चिम चंपारण (वेतिया)  और पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) 13 जुलाई को मुजफ्फरपुर और वैशाली 14 जुलाई को बक्सर, आरा और 15 जुलाई को पटना के पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. बबलू ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले दिल्ली विधानसभा के सदस्य व बिहार प्रभारी संजीव झा, बिहार में आम आदमी पार्टी की संगठन को धारदार बनाने के उद्देश्य से पहली बार बिहार का दौरा कर रहे हैं। प्रथम चरण की यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग : बिहार में गन्ने का रकबा बढ़कर 4 लाख 90 हजार एकड़ हुआ

error: