उत्तरप्रदेश

अज्ञात कारणों से लगी आग, दर्जनों रिहायशी झोपड़ियां सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

IMG 20210329 WA0039

बलिया(संजय कुमार तिवारी): कोतवाली क्षेत्र के दिवाकर प पुर में रविवार के दिन अज्ञात कारणो से एक रिहायशी झोपड़ि में आग लग गई देखते ही देखते आग ने अपने आगोश में दर्जनों झोपड़िया को ले लिया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन और आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । तब तक आग ने सब कुछ जलाकर खाक कर दिया जिससे धर्मेंद्र पुत्र सोहावन राजभर, विजय शंकर पुत्र शिवप्रसाद, दयाशंकर पुत्र शिव प्रसाद, झाबर पुत्र सोहवन राजभर, अजय पुत्र जवाहीर राजभर, विनोद पुत्र धरीछन राजभर, संजय पुत्र राम जियावान की रिहायशी झोपड़ियां सहित गृहस्ती का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया वही इस हादसे में विजय शंकर राजभर पुत्र शिव प्रसाद राजभर के पुत्र व पुत्री की शादी मई महीने में बालूपुर निवासी ताड़क नाथ राजभर के पुत्र वशिष्ठ राजभर के साथ होने वाली थी । जिसे लेकर विजय शंकर राजभर काफी दिनों से शादी की तैयारी कर रहे थे। जो आग लगने से सोने के पांच आभूषण व लगभग ₹40000 सहित सारा सामान जल गया । वही आग लगने के कारण लोग खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!