मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : महानगर मुरादाबाद में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का पावन पर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ महापर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों और पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। व्रती महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य देव की उपासना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी आयु की कामना की।
छठ पूजा के अवसर पर घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पूजा की टोकरी और प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचे। अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठी मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान महिलाओं ने छठी मैया के पारंपरिक गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए व्यवस्थाएं की गईं। छठ पूजा ने एक बार फिर सामाजिक एकता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।मुरादाबाद में छठ महापर्व का यह आयोजन श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अद्भुत संगम बना रहा। पूरे शहर में छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
