बिहार

छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य शांतिपूर्ण संपन्न जिला पदाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था के महापर्व छठ का संध्या अर्घ्य जहानाबाद जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने मखदुमपुर, काको एवं संगम घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार भी उपस्थित रहे।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी अपने-अपने घाटों पर मुस्तैद रहे।

घाटों पर SDRF, स्थानीय गोताखोर, चिकित्सा सुविधा, बैरिकेडिंग, प्रकाश एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था रही।

प्रातःकालीन अर्घ्य को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार एवं सतर्क है।

Related posts

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी हर चार में से तीन मरीजों को सांस संबंधी परेशानी : एम्स पटना का अध्ययन

छपरा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने नवप्रवेशित छात्रों का बढ़ाया उत्साह

महावीर मन्दिर में आज मनायी जाएगी देवोत्थान एकादशी