रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन उत्सव पर श्री चित्रगुप्त मंदिर साइ बिहार ज्वाला नगर रामपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान जी का पूजन उत्सव मनाया पूजन उत्सव पर भगवान का श्रृंगार आरती व प्रसाद वितरण किया गया इसमें सभी श्रद्धालुओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर संजीव दयाल सक्सेना जिला प्रमुख श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन शाखा जिला रामपुर के नेतृत्व में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भगवान चित्रगुप्त भगवान को मोतियों की माला अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान चित्रगुप्त महाराज के जयकारों के साथ भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर अनेक को श्रद्धालु मौजूद रहे जिसमें मुकुल सक्सेना गुंजन सक्सेना मनु मयंक सक्सेना नरेंद्र सक्सेना सुभाष सक्सेना अनिल सक्सेना अंजुम सक्सेना आदर्श सक्सेना राकेश सक्सेना वह अनेक भक्तों ने पूजन का आनंद लिया
