बिहार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विस्तारित ओपीडी सेवा शुरू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शास्त्री नगर एवं दरियापुर भट्ठी में विस्तारित ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने किए निशांत कुमार ने खे की अब इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मरीजों को ओपीडी की सुविधा मिलेगी।

इस पहल से विशेष रूप से नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब वे अपनी सुविधानुसार समय निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकेंगे।

इन दोनों केंद्रों पर जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग तथा कान, नाक एवं गला रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मरीजों को निःशुल्क पैथोलॉजी जांच, ईसीजी, नेत्र जांच, दवाइयां तथा टेली-कंसल्टेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बड़े अस्पतालों तक सीमित न रखकर आम नागरिकों के मोहल्लों और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर स्थित अस्पतालों का चक्कर न लगाना पड़े।

विस्तारित ओपीडी सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और दवाइयों की सुविधा मिल सकेगी। यह पहल राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!