बलिया, संजय कुमार तिवारी : रसड़ा कोतवाली थम क्षेत्र के लखनेश्वरडीह मंदिर से आमघाट जाने वाले रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध इनोवा गाड़ी बिन नम्बर प्लेट के चली आ रही थी कि उसे रोकें के प्रयास किया गया परंतु कार चालक ने बदमाशों के गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया गया जहां पुलिस के द्वारा पीछा किये जाने के बाद पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जिशान आलम निवासी ढाका झिटकही थाना पचपकड़ी जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार का रहने वाल है जिसके दाहिने पैर पिंडली में गोली लगी है।वही दूसरा चंद्रशेखर कुमार महतो निवासी गम्हरिया खुर्द थाना आदापुर जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार के बताया जा रहा है।
मुठभेड़ के दौरान दो चोर हुए घायल हो गए। बदमाशों के पास से शिवलिंग का चांदी से बना नाग, नाग बाबा के ऊपर लगे चढ़ी के धातु से बने छतरी एवं पांच मंदिर के राधा कृष्ण के मुकुट के गलाए गए चांदी वजन 300 ग्राम तथा एक अदद लोहे की रॉड और एक पिलास, एक पेचकस व टेप बरामद किया गया। वही चोरों के पास से दो नजायज तमंचा 315 बोर,दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिंद कारतूस 315 बोर, को पुलिस ने किया बरामद। वही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान के तहत लखनेश्वरडीह की तरफ से आमघाट की तरफ जा रहे रास्ते पर एक इनोवा गाड़ी आते हुए दिखाई दी।
पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाशों के द्वारा भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फायर कर दिया जहां दोनों के पैर में गोली लग गई और गोली लगने के बाद दोनों बदमाश भागने लगे।लेकिन पुलिस ने चारो तरफ से घेर लिया और दोनों को पकड़कर गाड़ी में बैठा दिया और गाड़ी में तीन और बदमाश थे जो भागने लगे लेकिन तीनों को पुलिस ने पकड़ किया।पूछताछ के दौरान बताया कि पहला जिशान और दूसरा चंद्रशेखर कुमार बताया जो मोतिहारी के पूर्वी चंपारण बिहार का बताया जा रहा है।कुल अबतक पांच अभियुक्त गिरफ्तार हुए वही लखनेश्वरडीह के पुजारी को हाथ और पैर बाध दिए थे और डरा धमका कर मंदिर के नाग और छतरी को बदमाशों ने लूट लिए थे वही थाना कस्माबाद जनपद गाजीपुर में पांच मंदिर से राधा कृष्ण का मुकुट चोरी किया था वही पुलिस के द्वारा पूरी घटन के अनावरण किया गया है एक अदद लोहे की रॉड और एक पिलास, एक पेचकस व टेप बरामद किया गया। वही बदमाशों के पास से दो नजायज तमंचा 315 बोर,दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिंद कारतूस 315 बोर, को पुलिस ने किया बरामद।
