वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 28.10.2026 को नदी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति CNG टेम्पो के माध्यम से गांजा लेकर आ रहा है।प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए थानाध्यक्ष, नदी थाना द्वारा पुलिस टीम के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर वाहन जाँच अभियान चलाया गया।
इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर टेम्पो में सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल की तत्परता से टेम्पो सहित पकड़ा गया।
टेम्पो की विधिवत तलाशी के क्रम में 10.318 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उक्त कार्रवाई में टेम्पो चालक सहित 02 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा टेम्पो को जब्त किया गया । इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री अवधेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
