फुलवारीशरीफ, अजीत। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के पटना उपकेंद्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों पर चर्चा की. कर्मचारियों को अपने कार्यों में निष्पक्षता बनाए रखने, संस्थागत नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि से दूर रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे न तो रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे. साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखते हुए अन्य लोगों को भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में कहा गया कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. ईमानदार कार्यप्रणाली और सामूहिक प्रयासों से संस्थान में विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का वातावरण मजबूत किया जा सकता है।
