बिहार

सहरसा में पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी जावेद इकबाल की हत्या राज्य में सरकार का इकबाल समाप्त होने का प्रमाण है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने सहरसा जिला के हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इस तरह के जगघन्य हत्या से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में सम्राट सरकार का इकबाल पुरी तरह से समाप्त हो गया है। और शासन- प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। जिस कारण अपराधियों के मन से खौफ और डर समाप्त हो गया है। बिहार में अपराध की घटनायें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बिहार में अपराध का तांडव जारी है और सुरक्षा के नाम पर आम जनों को सुरक्षा नहीं मिल पा रहा है।

Related posts

नालंदा मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी, नए मेडिकल छात्रों को मिला सेवा और अनुशासन का संदेश

महिलाओं के शोषण को रोकने के लिए केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है

दीपावली एवं छठ पूजा से पहले वैशाली में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान