वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने हाजीपुर एवं महुआ अनुमंडल में 41 पटाखा दुकानों में छापेमारी कर सुरक्षा मानकों की जांच की।
हाजीपुर में 26 दुकानों की जांच की गई, जबकि महुआ अनुमंडल में 15 स्थानों पर छापेमारी हुई।
दुकानदारों के लिए जरूरी निर्देश:
200 लीटर पानी के दो ड्रम रखें।
दो ABC टाइप अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखें।
बालू-पानी की बाल्टियाँ एवं आग बुझाने वाला कंबल रखें।
नो स्मोकिंग’ बोर्ड लगाएँ।
बिजली की वायरिंग सुरक्षित रखें।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई। आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
अग्निशमन सहायता नंबर:
06224-274055 7485805876 7485805877
आपातकालीन नंबर: 101 / 112
जिला प्रशासन, वैशाली की अपील
सुरक्षा नियमों का पालन करें और त्योहारों को सुरक्षित एवं खुशहाल बनाएँ।
सतर्कता अपनाएँ, अग्नि दुर्घटनाओं से बचें।
