उत्तरप्रदेश

तेज बारिश में गरीब का कच्चा मकान गिरा, परिवार बाल-बाल बचा; पक्के आवास की मांग

रामपुर,  अवनीत कुमार शर्मा : तहसील मिलक क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी अनौखे लाल पुत्र छोटे लाल ने जिलाधिकारी रामपुर को प्रार्थना पत्र देकर बारिश में गिरे अपने कच्चे मकान के स्थान पर पक्का मकान बनवाए जाने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, अनौखे लाल गरीब एवं भूमिहीन मजदूर परिवार से हैं और उनका मकान कच्ची मिट्टी व टीन की चादरों से बना हुआ था। 27 सितंबर 2026 को हुई तेज बारिश के कारण उनका कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग बाल-बाल बच गए, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की बात प्रार्थना पत्र में कही गई है।

पीड़ित का कहना है कि मामले की जानकारी तहसील मिलक को भी दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर गिरे हुए मकान की शीघ्र जांच कराकर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मामले में जल्द कार्रवाई कर राहत दिलाने की अपील की है।

Related posts

मड़ुआ के आटे की रोटी और लिट्टी खाने से दर्जनभर से अधिक महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

मड़ुआ की रोटी खाने से 45 महिलाएं बीमार, सभी का चल रहा इलाज; डीएम ने दोनों गांवों का किया दौरा

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, दिलाई एकता, अखंडता, अहिंसा एवं स्वच्छता की शपथ

error: