उत्तरप्रदेश

वेतनमान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : अपनी विभिन्न समस्याओं और वेतनमान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आशाओं ने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों में लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष वेतनमान बढ़ाने, समय से मानदेय का भुगतान कराने तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आशाओं ने जिलाधिकारी से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की।

Related posts

बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर डीएम से लगाई गुहार

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया

एसटीएफ और स्वाट टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार!

error: