बिहार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की शिकायतें, त्वरित समाधान के निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा मंगलवार को जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की शिकायतें सुनी गईं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। इसके बाद शिकायतों के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: