बिहार

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘फूल और कांटे’ सहित लगभग 55 फिल्मों के लेखक एवं निर्देशक और बिहार के बांका जिले के निवासी डॉ. इकबाल दुर्रानी ने प्राचीन वैदिक ग्रंथ सामवेद का संस्कृत से हिंदी और उर्दू में अनुवाद किया है। उनके इस प्रयास को भारतीय ज्ञान परंपरा और भाषाई समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है। मंगलवार को मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल 2023 की क्राउन विनर सुचिता सिंह ने डॉ. इकबाल दुर्रानी से मुलाकात की और उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी। सुचिता सिंह ने बताया कि सामवेद का यह सचित्र ग्रंथ लगभग साढ़े तीन किलोग्राम वजन का है। ग्रंथ का विमोचन बिहार के राज्यपाल द्वारा राजभवन में किया जाना प्रस्तावित है।

इस अवसर पर सुचिता सिंह ने डॉ. दुर्रानी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रतिभाशाली लेखक और निर्देशक होने के साथ-साथ सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति भी हैं। उन्होंने कहा कि सामवेद जैसे प्राचीन वैदिक ग्रंथ का हिंदी और उर्दू में अनुवाद भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और भाषाई समन्वय को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारतीय विरासत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। सुचिता सिंह ने डॉ. इकबाल दुर्रानी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयास को साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में प्रेरणादायक बताया।

Related posts

चोर ने क्लीनिक के बाहर से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार!

गुरुग्राम में बाइक चोर का आतंक खत्म! शातिर 6 चोरी की बाइक बरामद, 16 गिरफ्तार!

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च