बिहार

पटना ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा ‘लाइन डे’ का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था समेत यातायात पुलिसकर्मियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में शहर में यातायात संचालन, जाम की समस्या और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही यातायात पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों, छुट्टियों तथा ऑन-ड्यूटी अनुशासन का भी आकलन किया गया।

यातायात कर्मियों को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने, आम जनता के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने तथा यातायात नियमों का प्रभावी तरीके से पालन कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पटना यातायात पुलिस ने शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

आपत्तिजनक गाने को लेकर डॉ. उर्मिला ठाकुर ने DGP प्रीता वर्मा से मुलाकात कर सौंपा आवेदन

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रंजन कुमार ने किया नामांकन

बिहार में 11वीं में नामांकन का अंतिम मौका, 9 से 15 अक्टूबर तक होगा स्पॉट एडमिशन

error: