पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र के बारे की गली से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल पर ले जाई जा रही 28 लीटर देसी शराब के साथ एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। चौक थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
