जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर कुल 13 आगंतुकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके।
