बिहार

वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप देवड़ा का खाजेकलां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा के बड़े भाई एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप देवड़ा का गुरुवार को खाजेकलां घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सौरभ देवड़ा ने दी। वे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। प्रदीप देवड़ा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा में बिहार विधानसभा के सचेतक एवं पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, भाजपा नेता प्रभाकर मिश्रा, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष गोविंद कानोडिया, श्री राणी सती दादी जी ट्रस्ट न्यास के अध्यक्ष प्रभात भरतिया, मारवाड़ी सम्मेलन पटना सिटी शाखा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल और श्री नारायणी भक्त मंडल के राजेश चौधरी शामिल हुए।

इसके अलावा मारवाड़ी सेवा समिति के सचिव राजकुमार गोयनका, पार्षद प्रतिनिधि एवं राजद नेता बलराम चौधरी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अनवर, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी, बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष महेश जालान और मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी के हनुमान सहाय गोयल सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत प्रदीप देवड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में 13 लोगों की शिकायतें सुनी गईं