बिहार

मेंहुस मॉडल स्कूल में एसडीएम की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

शेखपुरा, उमेश कुमार : सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, मेंहुस में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बताया गया कि जिलाधिकारी के आदेश ज्ञापांक 846/गो. दिनांक 07.08.2026 के तहत इस स्कूल को एसडीएम ने गोद लिया है। इसी क्रम में पत्रांक 1456 दिनांक 07.09.2026 के अनुपालन में यह संगोष्ठी आयोजित की गई।


विद्यालय की स्थिति :


प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना 1947 में हुई थी, जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने भूमि दान दी थी। वर्तमान में यहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होती है, कुल 1308 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और प्रधानाध्यापक सहित 33 शिक्षक पदस्थापित हैं। परिसर में 23 कमरे हैं।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने क्लास रूम, विज्ञान लैब और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं संतोषप्रद मिलीं और छात्र गणवेश में अनुशासित पाए गए।

संगोष्ठी में अभिभावकों ने विद्यालय की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, मुख्य गेट और चहारदीवारी की मरम्मत की मांग रखी। एसडीएम ने सभी मांगों पर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और प्रधानाध्यापक को नियमित रूप से ऐसी संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

स्मैक-शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपी के घर 84 BNSS का इश्तेहार चस्पा

डीएम ने किया एस.बी.जे. विद्यालय एकाढा का निरीक्षण, शिक्षक-अभिभावक-छात्र संगोष्ठी में हुए शामिल

error: