बिहार

डीएम ने किया एस.बी.जे. विद्यालय एकाढा का निरीक्षण, शिक्षक-अभिभावक-छात्र संगोष्ठी में हुए शामिल

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आज चेवाड़ा प्रखंड स्थित राजकीयकृत एस.बी.जे. उच्च माध्यमिक विद्यालय, एकाढा का निरीक्षण किया और वहां आयोजित शिक्षक-अभिभावक-छात्र संगोष्ठी में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ के प्रतीक के रूप में पौधा और शॉल भेंट कर डीएम का स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का बारीकी से अवलोकन किया और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से सीधा संवाद किया, बच्चों के शैक्षणिक स्तर को जाना और लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।

संगोष्ठी में अभिभावकों ने विद्यालय तक जाने वाले अप्रोच रोड की समस्या रखी। इस पर डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही बीडीओ, चेवाड़ा को सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

अपने संबोधन में डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी अहम है। बच्चों को रोज नियमित रूप से स्कूल भेजें, घर पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखें और लगातार संवाद बनाए रखें।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ चेवाड़ा, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

स्मैक-शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपी के घर 84 BNSS का इश्तेहार चस्पा

मेंहुस मॉडल स्कूल में एसडीएम की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

error: