बिहार

बिहार : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा

पटना,  जया कुमारी : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

सेवा संकल्प अभियान – 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक
इस दौरान 13 थीम पर कार्यक्रम होंगे :

  • आशीर्वाद का दीया: 17 सितंबर को जिला से बूथ स्तर तक दीपोत्सव
  • सेवा क्षेत्र: 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूलों में चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता
  • सेवा स्मरण: नुक्कड़ नाटक व संगीत से पीएम मोदी के 25 साल के विकास कार्यों की जानकारी
  • कहानी बदलाव की: 25 लाख लोगों के अनुभव रील्स/वीडियो के माध्यम से
  • सेवा ज्योति यात्रा: मशाल यात्रा और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प
  • वडनगर से वाराणसी: जल, जन और सेवा संकल्प बाइक यात्रा
  • सेवा सेतु: 6 अक्टूबर को सभी प्रखंडों में शिविर, शिकायतों का निष्पादन और योजनाओं के स्टॉल
  • इसके अलावा सेवा के रंग-रंगोली, हैकाथॉन, जनसेवक महाकुंभ जैसे कार्यक्रम

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान – 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक: इसका उद्देश्य पुरानी परिसंपत्तियों का उन्नयन, मरम्मत और नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण है। हर पंचायत में 10 योजनाओं का चयन कर ग्राम सभा से अनुमोदन लिया जाएगा।

सीएम ने कहा – जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दुर्गापूजा और दीपावली से पहले सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, हेल्थ सेंटर की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई पूरी करें। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम दो स्थानों पर जनभागीदारी से स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के कार्य हों। पीएम आवास के तहत बिहार में 50 लाख पक्के मकान बने हैं, इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। प्रभारी मंत्री 30 दिन का कैलेंडर तैयार करें।

बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रधान सचिव दीपक कुमार समेत सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मेंहुस मॉडल स्कूल में एसडीएम की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

डीएम ने किया एस.बी.जे. विद्यालय एकाढा का निरीक्षण, शिक्षक-अभिभावक-छात्र संगोष्ठी में हुए शामिल

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति, AI संभालेगा ट्रैफिक की कमान, 10 मिनट में अस्पताल पहुंचेगी एम्बुलेंस

error: