पटना, नरेश अग्रवाल : राजधानी पटना को जाम-मुक्त बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग ने विशेष पहल की है। शनिवार को विभाग के सभागार में ‘यातायात जाम के प्रबंधन एवं समाधान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में CRRI के पूर्व निदेशक प्रो. पीके सिकदर और आर्केडिस IBI ग्रुप के कंट्री हेड वेंकटा चुंदुरू मौजूद रहे।
मुख्य बिंदु –
- डाक बंगला, पटना जंक्शन, GPO गोलंबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, बेली रोड, सगुना मोड़ जैसे हॉटस्पॉट पर जाम की समस्या पर मंथन
- AI और डेटा एनालिटिक्स से समाधान: आर्केडिस द्वारा तैयार तकनीकी ड्राफ्ट का प्रस्तुतीकरण
- इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में AI लेयर लगाने का प्रस्ताव
- 30-40 मिनट पहले जाम का पूर्वानुमान लगाकर सिग्नल ऑटो एडजस्ट होंगे
- ई-रिक्शा, ऑटो के लिए जियोफेंसिंग और वर्चुअल स्टैंड
- मेट्रो स्टेशनों के आसपास भीड़ प्रबंधन
- दुर्घटना की AI से ऑटो पहचान, 10 मिनट में एम्बुलेंस के जरिए ग्रीन कॉरिडोर से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था
- अवैध पार्किंग, अतिक्रमण की पहचान और बारिश में वैकल्पिक रूट की सूचना
कार्यक्रम में BSRDCL के MD, पटना नगर आयुक्त, ट्रैफिक SP समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
