बिहार

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

खुसरूपुर, सुधांशु पांडेय : रेल अपराध नियंत्रण केंद्र के प्रभारी राजीव कांत शर्मा ने स्थानीय खुसरूपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर डीह निवासी सुबाली सिंह के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ हवा के रूप में की गई है।

रेल अपराध नियंत्रण केंद्र प्रभारी राजीव कांत शर्मा ने बताया कि आरोपी ने तिलैया-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकापी निवासी सत्यम पांडेय का मोबाइल फोन छीन लिया था और फरार होने का प्रयास कर रहा था। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

पटना विश्वविद्यालय में छात्रों की दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

error: