उत्तरप्रदेश

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर जिले की चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में आज ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम लोगों को उनके निवास क्षेत्र के नजदीक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।

शिविर में आमजन अपनी शिकायत और आवेदन का मौके पर ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही शिकायतों को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर संबंधित विभाग को त्वरित अग्रसारित किया जाएगा। लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा।

जिले की विभिन्न पंचायतों में सेन्दुआरी, हुसैनखुर्द, सहदुल्लहपुर धबौली, बसंता जहानाबाद, पहाड़पुर पश्चिमी, बेलसर, मतैया, समसपुरा, नीरपुर, रूसुलपुर तुर्की, अबाबकपुर, खोपी, जाफरपट्टी, अल्लीपुर हट्टा, देसरी एवं सहदेई बुजुर्ग सहित निर्धारित स्थलों पर शिविर लगाए जाएंगे।

वहीं नगर निकाय क्षेत्रों में भी अलग-अलग वार्डों में शिविर आयोजित होंगे। इनमें हाजीपुर नगर परिषद वार्ड-43, महुआ नगर परिषद वार्ड-1, गोरौल नगर पंचायत वार्ड-12, पातेपुर नगर पंचायत वार्ड-14, महनार नगर परिषद वार्ड-3 एवं 9, लालगंज नगर परिषद वार्ड-26 तथा जन्दाहा नगर पंचायत वार्ड-8 शामिल हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या या आवेदन दर्ज कराएं और सरकारी सेवाओं का लाभ लें। इसके लिए सहायता हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया है। ‘सहयोग से समाधान तक, जिला प्रशासन आपके साथ।’

Related posts

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

जनता दरबार में 09 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम

पीड़ित महिला के द्वारा पैसे का सूद नही देने पर मीरा सिंह ने कोतवाली में कराई मुकदमा दर्ज

error: